Thursday, September 6, 2018

नक्षत्र


नक्षत्र 

भारतीय वैदिक ज्योतिष में नक्षत्र के सिद्धांत का वर्णन है। नक्षत्र के सिद्धांत अन्य प्रचलित ज्योतिष पद्धतियों से अधिक दावेदार और अचूक है। चन्द्रमा 27.3 दिन में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है। एक मासिक चक्र में चन्द्रमा जिन मुख्य सितारों के समूहों के बीच से गुजरता है, उसी संयोग को नक्षत्र कहा जाता है। चन्द्रमा द्वारा पृथ्वी की एक परिक्रमा में 27 विभिन्न तारा-समूह बनते है और इन्ही तारों के विभाजित समूह को नक्षत्र या तारामंडल कहा जाता है। प्रत्येक नक्षत्र एक विशेष तारामंडल या तारों के एक समूह का प्रतिनिधि‍ होता है। 

प्राचीन काल में ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों ने राशियों को सरलता से समझने के लिए 12 भागों में बाँट दिया था और आकाश को 27 नक्षत्रों में। इन नक्षत्रों की गणना ज्योतिष में महत्वपूर्ण योगदान के लिए की जाती है। वैदिक ज्योतिष में एक नक्षत्र को एक सितारे के समान समझा जाता है। सभी नक्षत्रों को 4 पदों में या 3 डिग्री और 20 मिनट के अन्तराल में बांटा गया है। आकाश मंडल के नौ ग्रहों को 27 नक्षत्रों का अर्थात हर ग्रह को तीन नक्षत्रों का स्वामि‍त्व प्राप्त है।  इस प्रकार प्रत्येक राशि में 9 पद शामिल हैं। चंद्रमा का नक्षत्रों से मिलन 'नक्षत्र योग' और ज्योतिष को 'नक्षत्र विद्या' कहा जाता है। 

27 नक्षत्र इस प्रकार है - 0 डिग्री से लेकर 360 डिग्री तक सारे नक्षत्रों का नामकरण इस प्रकार किया गया है - 

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मॄगशिरा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेशा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती।

नक्षत्रों की विशेषताएं: आइये जानें 27 नक्षत्रों की विशेषताएं और उनका जातकों के गुण एवं स्वभाव पर प्रभाव 

1 अश्वनी नक्षत्र  

ज्योतिष शास्त्र में सबसे प्रमुख और सबसे प्रथम अश्विन नक्षत्र को माना गया है। अश्वनी नक्षत्र में जन्मे जातक सामान्यतः सुन्दर ,चतुर, सौभाग्यशाली एवं स्वतंत्र विचारों वाले और आधुनिक सोच के लिए मित्रों में प्रसिद्ध होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मा व्यक्ति बहुत ऊर्जावान होने के सथ-साथ हमेशा सक्रिय रहता है। इनकी महत्वाकांक्षाएं इन्हें संतुष्ट नहीं होने देतीं। ये लोग सभी से बहुत प्रेम करने वाले, हस्तक्षेप न  पसंद करने वाले, रहस्यमयी प्रकृत्ति के होते हैं। ये लोग अच्छे जीवनसाथी और एक आदर्श मित्र साबित होते हैं।

2 भरणी नक्षत्र

इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसकी वजह से इस नक्षत्र में जन्में लोग एक दृढ़ निश्चयी, चतुर, सदा सत्य बोलने वाले, आराम पसंद और आलीशान जीवन जीने वाले होते हैं। ये लोग काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं, इनका स्वभाव लोगों को आकर्षित करता है। इनके अनेक मित्र होंगे और मित्रों में बहुत अधिक लोकप्रिय भी होंते है। इनके जीवन में प्रेम सर्वोपरि होता है और जो भी ये ठान लेते हैं उसे पूरा करने के बाद ही चैन से बैठते हैं। इनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान हमेशा बना रहता है।

3 कृत्तिका नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति पर सूर्य का प्रभाव रहता है, जिसकी वजह से ये लोग आत्म गौरव करने वाले होते हैं। इस नक्षत्र में जन्में जातक सुन्दर और मनमोहक छवि वाला होता है। वह केवल सुन्दर ही नहीं अपितु गुणी भी होते हैं। ना तो पहली नजर में प्यार जैसी चीज पर भरोसा करते हैं और ना ही किसी पर बहुत जल्दी एतबार करते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व राजा के समान ओजपूर्ण एवं पराक्रमी होता है। ये तेजस्वी एवं तीक्ष्ण बुद्धि के स्वामी, स्वाभिमानी, तुनक मिजाजी और बहुत उत्साहित रहने वाले होते हैं। ये लोग जिस भी काम को अपने हाथ में लेते हैं उसे पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा करते हैं।

4 रोहिणी नक्षत्र

रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होता है और चंद्रमा के प्रभाव की वजह से ये लोग काफी कल्पनाशील और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग काफी चंचल स्वभाव के होते हैं और स्थायित्व इन्हें रास नहीं आता। इन लोगों की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि ये कभी एक ही मुद्दे या राय पर कायम नहीं रहते। ये व्यक्ति सदा दूसरों में गलतियां ढूँढता रहता है। सामने वाले की त्रुटियों की चर्चा करना इनका शौक होता है। ये लोग स्वभाव से काफी मिलनसार तो होते ही हैं लेकिन साथ-साथ जीवन की सभी सुख-सुविधाओं को पाने की कोशिश भी करते रहते हैं। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति इनके भीतर विशेष आकर्षण देखा जा सकता है। ये शारीरिक रूप से कमज़ोर होते हैं इसलिए कोई भी छोटी से छोटी मौसमी बदलाव के रोग भी आपको अक्सर जकड़ लेते हैं।

5 मृगशिरा नक्षत्र

इस नक्षत्र के जातकों पर मंगल का प्रभाव होने की वजह से ये लोग स्वभाव से काफी साहसी, दृढ़ निश्चय चतुर एवं चंचल, अध्ययन में अधिक रूचि, माता पिता के आज्ञाकारी और सदैव साफ़ सुथरे आकर्षक वस्त्र पहनने वाले होते हैं। ये लोग स्थायी जीवन जीने में विश्वास रखते हैं और हर काम पूरी मेहनत के साथ पूरा करते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और ये हमेशा सचेत रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके साथ धोखा करता है तो ये किसी भी कीमत पर उसे सबक सिखाकर ही मानते हैं। बुद्धिमान होने के साथ-साथ मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं। संगीत के शौकीन और सांसारिक सुखों का उपभोग करने वाले होते हैं।

6 आर्द्रा नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर आजीवन बुध और राहु ग्रह का प्रभाव रहता है। राहु का प्रभाव इन्हें राजनीति की ओर लेकर जाता है और इनके प्रति दूसरों में आकर्षण विकसित करता है। अध्ययन में रूचि अधिक और किताबों से विशेष लगाव आपकी पहचान होगी। सदैव ही अपने आस-पास की घटनाओं के बारे में जागरूक और व्यापार करने की समझ इनकी महान विशेषता है। ये लोग दूसरों का दिमाग पढ़ लेते हैं इसलिए इन्हें बहुत आसानी से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। दूसरों से काम निकलवाने में माहिर इस नक्षत्र में जन्में लोग अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने के लिए नैतिकता को भी छोड़ देते हैं।

7 पुनर्वसु नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति के भीतर दैवीय शक्तियां होती हैं। पुनर्वसु नक्षत्र में जन्में व्यक्ति बेहद मिलन सार, दूसरों से प्रेमपूर्वक व्यवहार रखने वाले होते हैं। इनका शरीर काफी भारी और याद्दाश्त बहुत मजबूत होती है। ये लोग काफी मिलनसार और प्रेम भावना से ओत-प्रोत होते हैं। आप कह सकते हैं कि जब भी इन पर कोई विपत्ति आती है तो कोई अदृश्य शक्ति इनकी सहायता करने अवश्य आती है। ये लोग काफी धनी भी होते हैं। आपके गुप्त शत्रुओं की संख्या अधिक होती है

8 पुष्य नक्षत्र

ज्योतिषशास्त्र के अंतर्गत शनिदेव के प्रभाव वाले पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग दूसरों की भलाई के लिए सदैव तैयार रहते हैं और इनके भीतर सेवा भावना भी बहुत प्रबल होती है। इन्हें नित नए काम करने की प्रवृत्ति होती है और नए काम की खोज,परिवर्तन और अधिक परिश्रम इनकी विशेषता है। ये लोग मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के बल पर धीरे-धीरे ही सही तरक्की हासिल कर ही लेते हैं। ये लोग कम उम्र में ही कई कठिनाइयों का सामना कर लेते हैं इसलिए ये जल्दी परिपक्व भी हो जाते हैं। चंचल मन वाले ये लोग विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण भी रखते हैं। इन्हें संयमित और व्यवस्थित जीवन जीना पसंद होता है।

9 अश्लेषा नक्षत्र

यह नक्षत्र विषैला होता है और इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के भीतर भी विष की थोड़ी बहुत मात्रा अवश्य पाई जाती है। लग्न स्वामी चन्द्रमा के होने के कारण ऐसे जातक उच्च श्रेणी के डॉक्टर, वैज्ञानिक या अनुसंधानकर्ता भी होते हैं। अश्लेषा नक्षत्र में जन्मे व्यक्तियों का प्राकृतिक गुण सांसारिक उन्नति में प्रयत्नशीलता, लज्जा व सौदर्यौपासना है। इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति की आँखों एवं वचनों में विशेष आकर्षण होता है। ये लोग कुशल व्यवसायी साबित होते हैं और दूसरों का मन पढ़कर उनसे अपना काम निकलवा सकते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलता है। चन्द्रमा के औषधिपति होने के कारण इस नक्षत्र में जन्मे जातक बहुत चतुर बुद्धि के होते हैं। 

10 मघा नक्षत्र: 

इस नक्षत्र को गण्डमूल नक्षत्र की श्रेणी में रखा गया है। सूर्य के स्वामित्व के कारण ये लोग काफी ज्यादा प्रभावी बन जाते हैं। इनके भीतर ईश्वरीय आस्था बहुत अधिक होती है। इनके भीतर स्वाभिमान की भावना प्रबल होती है और बहुत ही जल्दी इनका दबदबा भी कायम हो जाता है। ये कर्मठ होते हैं और किसी भी काम को जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये ठिगने कद के साथ सुदृढ वक्षस्थल, मजबूत झंघा, वाणी थोड़ी कर्कश एवं थोड़ी मोटी गर्दन के होते हैं। इनकी आँखें विशेष चमक लिए हुए, चेहरा शेर के समान भरा हुआ एवं रौबीला होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति प्रायः अपने पौरुष और पुरुषार्थ के प्रदर्शन के लिए सदा ललायित रहते हैं।

11 पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र

यदि आपका जन्म पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है तो आप ऐसे भाग्यशाली व्यक्ति हैं जो समाज में सम्माननीय हैं और जिनका अनुसरण हर कोई करना चाहता है। परिवार में भी आप एक मुखिया की भूमिका में रहते हैं। ऐसे लोगों को संगीत और कला की विशेष समझ होती है जो बचपन से ही दिखाई देने लगती है। ये लोग नैतिकता और ईमानदारी के रास्ते पर चलकर ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं।  शांति पसंद होने की वजह से किसी भी तरह के विवाद या लड़ाई-झगड़े में पड़ना पसंद नहीं करते। इनके पास धन की मात्रा अच्छी खासी होती है जिसकी वजह से ये भौतिक सुखों का आनंद उठाते हैं। ये लोग अहंकारी प्रवृत्ति के होते हैं।

12 उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्मा जातक दूसरों के इशारों पर चलना पसंद नहीं करते और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करते हैं। इस नक्षत्र में जन्में लोग समझदार,बुद्धिमान, युद्ध विद्या में निपुण, लड़ाकू एवं साहसी होता है। आप देश और समाज में अपने रौबीले व्यक्तित्व के कारण पहचाने जाते हैं। ये दूसरों का अनुसरण नहीं करते अपितु लोग उनका अनुसरण करते हैं। आपमें नेतृत्व के गुण जन्म से ही होते हैं अतः आप अपना कार्य करने में खुद ही सक्षम होते हैं। सरकारी क्षेत्र में इनको सफ़लत मिलती है। ये लोग एक काम को करने में काफी समय लगा देते हैं। अपने हर संबंध को ये लोग लंबे समय तक निभाते हैं।

 13 हस्त नक्षत्र

यदि आपका जन्म हस्त नक्षत्र में हुआ है तो आप संसार को जीतने और उसपर शासन करने का पूरा पूरा सामर्थ्य एवं शक्ति रखते है। ये लोग बौद्धिक, मददगार, निर्णय लेने में अक्षम, कुशल व्यवसायिक गुणों वाले और दूसरों से अपना काम निकालने में माहिर माने जाते हैं। इन्हें हर प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और इनका जीवन आनंद में बीतता है। दृढ़ता और विचारों की स्थिरता इनको आम आदमी से भिन्नता और श्रेष्ठता प्रदान करती है। ये लोग अपने ज्ञान और समृद्धि के कारण जाने जाते हैं।

14 चित्रा नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव में आपको मंगल ग्रह का प्रभाव दिखाई दे सकता है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले एवं शारीरिक रूप से संतुलित मनमोहक एवं सुन्दर आँखों वाले, साज-सज्जा का शौक रखने वाले और नित नए आभूषण एवं वस्त्र खरीदने वाले होते हैं। हर किसी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करते हैं, इन्हें आप सामाजिक हितों के लिए कार्य करते हुए भी देख सकते हैं। ये लोग विपरीत हालातों से बिल्कुल नहीं घबराते और खुलकर मुसीबतों का सामना करते हैं। परिश्रम और हिम्मत ही इनकी ताकत है। 

15 स्वाति नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक मोती के समान चमकते हैं अर्थात इनका स्वभाव और आचरण स्वच्छ होता है। ये लोग सात्विक और तामसिक दोनों ही प्रवृत्ति वाले होते हैं। एक आकर्षक चेहरे और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आपका शरीर भीड़ से अलग सुडौल एवं भरा हुआ होता है। आप जैसा सोचते हैं वैसा करते हैं और दिखावा पसंद नहीं करते है। आप एक स्वतंत्र आत्मा के स्वामी है जिसको किसी के भी आदेश का पालन करना कतई पसंद नहीं। ये लोग राजनीतिक दांव-पेंचों को अच्छी तरह समझते हैं और अपने प्रतिद्वंदियों पर हमेशा जीत हासिल करते हैं।

16 विशाखा नक्षत्र

यदि आपका जन्म विशाखा नक्षत्र में हुआ है तो आप शारीरिक श्रम के स्थान पर मानसिक कार्यों को अधिक मानते हैं। शारीरिक श्रम करने से आपका भाग्योदय नहीं होता। मानसिक रूप से आप सक्षम व्यक्ति है और कठिन से कठिन कार्य को भी अपनी सूझ-बूझ  कर लेते हैं। पठन-पाठन के कार्यों में उत्तम साबित होते हैं ये लोग। ये लोग शारीरिक श्रम तो नहीं कर पाते लेकिन अपनी बुद्धि के प्रयोग से सभी को पराजित करते हैं। स्वभाव से ईर्ष्यालु परन्तु बोल चाल से अपना काम निकलने का गुण इनमे स्वाभाविक होता है। सामाजिक होने से इनका सामाजिक दायरा भी बहुत विस्तृत होता है। ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं और अपनी हर महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।

17 अनुराधा नक्षत्र

इस नक्षत्र में जन्में लोग अपने आदर्शों और सिद्धांतों पर जीते हैं। इनका अधिकाँश जीवन विदेशों में बीतता है और विदेशों में रहकर ये धन और समाज में मान सम्मान दोनों कमाते है। ये लोग अपने गुस्से को नियंत्रित नहीं कर पाते इस कारण इन्हें कई बार बड़े नुकसान उठाने पड़ते हैं। ये लोग अपने दिमाग से ज्यादा दिल से काम लेते हैं और अपनी भावनाओं को छिपाकर नहीं रख पाते। ये लोग जुबान से थोड़े कड़वे होते हैं जिसकी वजह से लोग इन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते। आप बहुत साहसी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के स्वामी हैं।

18 ज्येष्ठ नक्षत्र

गण्डमूल नक्षत्र की श्रेणी में होने की वजह से यह भी अशुभ नक्षत्र ही माना जाता है। आप दृढ़ निश्चयी और मज़बूत व्यक्तित्व के स्वामी है। आप नियम से जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। आप शारीरिक रूप से गठीले और मज़बूत होते हैं तथा कार्य करने में सैनिकों के समान फुर्तीले होते हैं। आपकी दिनचर्या सैनिकों की तरह अनुशासित और सुव्यवस्थित होती है। खुली मानसिकता वाले ये लोग सीमाओं में बंधकर अपना जीवन नहीं जी पाते। ये लोग तुनक मिजाजी होते है और छोटी-छोटी बातों पर लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। किसी के बारे में आपके विचार शीघ्र नहीं बदलते और दूसरों को आप हठी प्रतीत होते हैा।

19 मूल नक्षत्र

यदि आपका जन्म मूल नक्षत्र में हुआ है तो आपका जीवन सुख समृद्धि के साथ बीतेगा। धन की कमी न होने के कारण ऐश्वर्य पूर्ण जीवन जीते है। आप अपने कार्यों द्वारा अपने परिवार का नाम और सम्मान और बढ़ाएंगे। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के परिवार को इनके दोष का भी सामना करना पड़ता है लेकिन इनकी कई विशेषताएं हैं जैसे कि इनका बुद्धिमान होना, इनकी वफादारी, सामाजिक रूप से जिम्मेदार आदि। इन्हें आप विद्वानों की श्रेणी में रख सकते हैं। ये कोमल हृदयी परन्तु अस्थिर दिमाग के व्यक्ति होते है। कभी आप बहुत दयालु और कभी अत्यधिक नुकसान पहुंचाने वाले होते है।

20 पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र

पूर्वाषाढा में जन्म लेने वाला जातक थोडा नकचढ़ा और उग्र स्वभाव के होने बावजूद कोमल हृदयी और दूसरों से स्नेह रखने वाला होता है। ये लोग ईमानदार, प्रसन्न, खुशमिजाज, कला, सहित्य और अभिनय प्रेमी, बेहतरीन दोस्त और आदर्श जीवनसाथी होते हैं। जीवन में सकारत्मक विचारधारा से अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। आपका व्यक्तित्व दूसरों पर हावी रहता है परन्तु आप एक संवेदनशील व्यक्ति हैं जो दूसरों की मदद के लिए सदैव तैयार रहते है। इन्हे अधिक प्रेम व सम्मान मिलता है परन्तु अपनी चंचल बुद्धि के कारण आप अधिक वफादार नहीं होते हैं और कभी-कभी अनैतिक कार्यों में भी लिप्त हो जाते हैं। 

21 उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

उत्तराषाढा में जन्मा जातक ऊँचे कद, गठीले शारीर ,चमकदार आँखे ,चौड़ा माथा और गौर वर्ण के साथ लालिमा लिए हुए होते हैं। सफल एवं स्वतंत्र व्यक्ति, मृदुभाषी और सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार आपमें स्वाभाविक हैं। ईश्वर में आस्था, जीवन में प्रसन्नता और मैत्री, आगे बढ़ने में विश्वास आदि आपकी खासियत है। विवाह उपरान्त जीवन में अधिक सफलता एवं प्रसन्नता होती है। ये लोग आशावादी और खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग काफी धनी भी होते हैं।

22 श्रवण नक्षत्र

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, माता-पिता के लिए अपना सर्वस्व त्यागने वाले श्रवण कुमार के नाम पर ही इस नक्षत्र का नाम पड़ा है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों में कई विशेषताएं होती हैं जैसे कि इनका ईमानदार होना, इनकी समझदारी, कर्तव्यपरायणता,एक स्थिर सोच, निश्छलता और पवित्र व्यक्ति होते है। ये लोग माध्यम कद काठी परन्तु प्रभावी और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी है। आजीवन ज्ञान प्राप्त करने की लालसा और समाज के बुद्धिजीवियों में आप की गिनती होती है। ये लोग जिस भी कार्य में हाथ डालते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। ये लोग कभी अनावश्यक खर्च नहीं करते, जिसकी वजह से लोग इन्हें कंजूस भी समझ बैठते हैं। आप दूसरों के प्रति बहुत अधिक स्नेह की भावना रखते हैं इसलिए औरों से भी उतना ही स्नेह व सम्मान प्राप्त करते हैं

23 घनिष्ठा नक्षत्र

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मा जातक सभी गुणों से समृद्ध होकर जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा पाता है। ये लोग काफी उर्जावान होते हैं और उन्हें खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये स्वभाव से बहुत ही नरम दिल एवं संवेदनशील व्यक्ति होते हैं। दान और आध्यत्म होते हैं। आपका रवैया अपने प्रियजनों के प्रति बेहद सुरक्षात्मक होता है किन्तु फिर भी आप दूसरों के लिए जिद्दी और गुस्सैल ही रहते हैं। ये लोग अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपनी मंजिल हासिल कर ही लेते हैं। इन्हें दूसरों को अपने नियंत्रण में रखना अच्छा लगता है और ये अधिकार भावना भी रखते हैं। इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपना जीवन जीना पसंद है।

24 शतभिषा नक्षत्र

शतभिषा नक्षत्र में जन्मा जातक बहुत साहसी एवं मजबूत विचारों वाला होता है। शारीरिक श्रम न करके हर समय अपनी बुद्धि का परिचय देते हैं। इस नक्षत्र में जन्में लोग स्वच्छंद विचारधारा के होते है अत: साझेदारी की अपेक्षा स्वतंत्र रूप से कार्य करना पसंद करते हैं। ये लोग अत्यधिक सामर्थ्य, स्थिर बुद्धि और उन्मुक्त विचारधारा के होते हैं और मशीनी तौर पर जीना इन्हें कतई बरदाश्त नहीं होता। ये अपने शत्रुओं पर हमेशा हावी रहते हैं। समृद्धशाली होने के कारण अपने आस-पास के लोगों से सम्मान प्राप्त होता है।

25 पूर्वाभाद्रपद

गुरु ग्रह के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में जन्में जातक सत्य और नैतिक नियमों का पालन करने वाले होते हैं। साहसी, दूसरों की मदद करने वाले, मिलनसार, मानवता में विश्वास रखने वाले, व्यवहार कुशल, दयालु और नेक दिल होने के साथ-साथ खुले विचारों वाले होते हैं। ये लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के साथ-साथ ज्योतिष के भी अच्छे जानकार कहे जाते हैं। ये लोग अपने आदर्शो और सिद्धांतों पर ही आजीवन चलना पसंद करते हैं।

26 उत्तराभाद्रपद

इस नक्षत्र में जन्में लोग हवाई किलों या कल्पना की दुनिया में विश्वास नहीं करते। ये लोग बेहद यथार्थवादी और हकीकत को समझने वाले होते हैं। व्यापार हो या नौकरी, इनका परिश्रम इन्हें हर जगह सफलता दिलवाता है। त्याग भावना, स्वभाव से एक दयालु धार्मिक होने के साथ-साथ वैरागी भी होते हैं। समाज में एक धार्मिक नेता, प्रसिद्द शास्त्र विद एवं मानव प्रेमी के रूप में प्रख्यात होते है। कोमल हृदयी हैं एवं दूसरों के साथ सदैव सद्भावना के साथ-साथ दुर्व्यवहार करने वाले को क्षमा और दिल में किसी के प्रति कोई द्वेष नहीं रखते। 

27 रेवती नक्षत्र

रेवती नक्षत्र में जन्मे जातक निश्चल प्रकृति के होते है। वो साहसिक कार्य और पुरुषार्थ प्रदर्शन की आपको ललक सदा ही रहती है। वो माध्यम कद,गौर वर्ण के होते है। इनके व्यक्तित्व में संरक्षण, पोषण और प्रदर्शन प्रमुख है। परंपराओं और मान्यताओं को लेकर ये लोग काफी रूढ़िवादी होने के बावजूद अपने व्यवहार में लचीलापन रखते हैं। इनकी शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा होता है और अपनी सूझबूझ से ये बहुत सी मुश्किलों को हल कर लेते हैं।

Sunday, August 12, 2018

वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में महत्त्व एवं प्रभाव .....

वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में महत्त्व एवं प्रभाव
===========================

वास्तुशास्त्र जीवन के संतुलन का प्रतिपादन करता है।
यह संतुलन बिगड़ते ही मानव एकाकी और
समग्र रूप से कई प्रकार की कठिनाइयों और समस्याओं
का शिकार हो जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पंचमहाभूतों-
पृथ्वी ,जल , वायु , अग्नि और आकाश के विधिवत
उपयोग से बने आवास में पंचतत्व से निर्मित
प्राणी की क्षमताओं को विकसित करने
की शक्ति स्वत: स्फूर्त हो जाती है।
विश्व के प्रथम विद्वान वास्तुविद् विश्वकर्मा के अनुसार शास्त्र
सम्मत निर्मित भवन विश्व को सम्पूर्ण सुख, धर्म, अर्थ, काम और
मोक्ष की प्राप्ति कराता है। वास्तु शिल्पशास्त्र
का ज्ञान मृत्यु पर भी विजय प्राप्त कराकर लोक में
परमानन्द उत्पन्न करता है, अतः वास्तु शिल्प ज्ञान के बिना निवास
करने का संसार में कोई महत्व नहीं है। जगत और
वास्तु शिल्पज्ञान परस्पर पर्याय हैं।
वास्तु एक प्राचीन विज्ञान है। हमारे
ऋषि मनीषियों ने हमारे आसपास की सृष्टि में
व्याप्त अनिष्ट शक्तियों से हमारी रक्षा के उद्देश्य से
इस विज्ञान का विकास किया। वास्तु का उद्भव स्थापत्य वेद से हुआ
है, जो अथर्ववेद का अंग है। इस सृष्टि के साथ-साथ मानव
शरीर भी पृथ्वी, जल, अग्नि,
वायु और आकाश से बना है और वास्तु शास्त्र के अनुसार
यही तत्व जीवन तथा जगत को प्रभावित
करने वाले प्रमुख कारक हैं। भवन निर्माण में भूखंड और उसके
आसपास के स्थानों का महत्व बहुत अहम होता है।
भूखंड की शुभ-अशुभ दशा का अनुमान वास्तुविद्
आसपास की चीजों को देखकर
ही लगाते हैं। भूखंड की किस
दिशा की ओर क्या है और उसका भूखंड पर कैसा प्रभाव
पड़ेगा, इसकी जानकारी वास्तु शास्त्र के
सिद्धांतों के अध्ययन विश्लेषण से ही मिल
सकती है। इसके सिद्धांतों के अनुरूप निर्मित भवन में
रहने वालों के जीवन के सुखमय होने
की संभावना प्रबल हो जाती है। हर
मनुष्य की इच्छा होती है कि उसका घर
सुंदर और सुखद हो, जहां सकारात्मक ऊर्जा का वास हो,
जहां रहने वालों का जीवन सुखमय हो। इसके लिए
आवश्यक है कि घर वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप हो और यदि उसमें
कोई वास्तु दोष हो, तो उसका वास्तुसम्मत सुधार किया जाए। यदि मकान
की दिशाओं में या भूमि में दोष हो तो उस पर
कितनी भी लागत लगाकर मकान
खड़ा किया जाए, उसमें रहने वालों की जीवन
सुखमय नहीं होता। मुगल कालीन भवनों,
मिस्र के पिरामिड आदि के निर्माण-कार्य में वास्तुशास्त्र
का सहारा लिया गया है।
वास्तु का प्रभाव चिरस्थायी है,
क्योंकि पृथ्वी का यह झुकाव शाश्वत है, ब्रह्माण्ड में
ग्रहों आदि की चुम्बकीय शक्तियों के
आधारभूत सिध्दांत पर यह निर्भर है और सारे विश्व में व्याप्त है
इसलिए वास्तुशास्त्र के नियम भी शाश्वत है, सिध्दांत
आधारित, विश्वव्यापी एवं सर्वग्राहा हैं।
किसी भी विज्ञान के लिए अनिवार्य
सभी गुण तर्क संगतता, साध्यता, स्थायित्व, सिध्दांत
परकता एवं लाभदायकता वास्तु के स्थायी गुण हैं।
अतः वास्तु को हम बेहिचक वास्तु विज्ञान कह सकते हैं।
जैसे आरोग्यशास्त्र के नियमों का विधिवत् पालन करके मनुष्य सदैव
स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है,
उसी प्रकार वास्तुशास्त्र के सिध्दांतों के अनुसार भवन
निर्माण करके प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन
को सुखी बना सकता है। चिकित्साशास्त्र में जैसे डाक्टर
असाध्य रोग पीड़ित रोगी को उचित औषधि में
एवं आपरेशन द्वारा मरने से बचा लेता है उसी प्रकार
रोग, तनाव और अशांति देने वाले पहले के बने मकानों को वास्तुशास्त्र
के सिध्दांतों के अनुसार ठीक करवा लेने पर मनुष्य
जीवन में पुनः आरोग्य, शांति और सम्पन्नता प्राप्त कर
सकता है।
घर के वास्तु का प्रभाव उसमें रहने वाले
सभी सदस्यों पर पड़ता है, चाहे वह मकान मालिक
हो या किरायेदार। आजकल के इस महंगाई के दौर में मकान बनाना एक
बहुत बड़ी समस्या है। लोग जैसे-तैसे जोड़-तोड़ करके
अपने रहने के लिए मकान बनाने हेतु भूखंड खरीद
लेते हैं। जल्दबाजी में
अथवा सस्ती जमीन के चक्कर में वे
बिना किसी शास्त्रीय परीक्षण
के भूमि खरीद लेते हैं, और इस तरह
खरीदी गई जमीन उनके लिए
अशुभ सिद्ध होती है। उस पर बने मकान में रहने
वाले पूरे परिवार का जीवन कष्टमय हो जाता है।
आज फ्लैटों का चलन है। ये फ्लैट अनिययिमत आकार के भूखंडों पर
बने होते हैं। अब एक छोटे से भूखंड पर भी एक
बोरिंग, एक भूमिगत
पानी की टंकी व सेप्टिक टैंक
बनाए जाते हंै। लेकिन ज्ञानाभाव के कारण मकान के इन
अंगों का निर्माण अक्सर गलत स्थानों पर हो जाता है। फलतः संपूर्ण
परिवार का जीवन दुखमय हो जाता है।
जनसंख्या के आधिक्य एवं विज्ञान की प्रगति के कारण
आज समस्त विश्व में बहुमंजिली इमारतों का निर्माण
किया जा रहा है। जनसामान्य वास्तु सिध्दांतों के विरुध्द बने छोटे-छोटे
फ्लेट्स में रहने के लिए बाध्य है। कहा जाता है कि इन्हें
वास्तुशास्त्र के अनुरूप नहीं बनाया जा सकता।
पर यदि राज्य सरकारें वास्तुशास्त्र के सिध्दांतों के अनुसार
कॉलोनी निर्माण करने की ठान
ही लें और भूखण्डों को आड़े, तिरछे, तिकाने, छकोने न
काटकर सही दिशाओं के अनुरूप वर्गाकार या आयताकार
काटें, मार्गों को सीधा निकालें एवं कॉलोनाइजर्स का बाध्य करें
कि उन्हें वास्तुशास्त्र के सिध्दांतों का अनुपालन करते हुए
ही बहुमंजिली इमारतें तथा अन्य भवन
बनाने हैं तो शत-प्रतिशत तो न सही पर साठ प्रतिशत
तक तो वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार नगर, कॉलोनी,
बस्ती, भवनों, औद्योगिक-व्यापारिक केन्द्रों तथा अन्य
का निर्माण किया जा सकता है जिसके फलस्वरूप जन सामान्य सुख,
शांति पूर्ण एवं अरोग्यमय, तनाव रहित जीवन
व्यतीत कर सकता है।
हमारे प्राचीन साहित्य में वास्तु का अथाह महासागर
विद्यमान है। आवश्यकता है केवल खोजी दृष्टि रखने
वाले सजग गोताखोर की जो उस विशाल सागर में अवगाहन
कर सत्य के माणिक मोती निकाल सके और उस अमृत
प्रसाद को समान रूप से जन सामान्य में वितरित कर सुख और
समृध्दि का अप्रतिम भण्डार भेंट कर सकें,
तभी वास्तुशास्त्र
की सही उपयोगिता होगी।
मानव सभ्यता के विकास एवं विज्ञान की उन्नति के साथ
भवन निर्माण कला में अनेकानेक परिवर्तन होते गये। जनसंख्या में
द्रूतगति से होती वृध्दि और
भूखण्डों की सीमित संख्या जनसामान्य
की अशिक्षा और वास्तुग्रंथों के संस्कृत में लिखे होने
एवं मुद्रण प्रणाली के विकसित न होने के कारण इस
शास्त्र की उत्तरोत्तर
अवहेलना होगी गयी।
विदेशी शासकों के बार-बार हुए आक्रमणों एवं अंग्रेजों के
भारत में आगमन के पश्चात् पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण में
हम अपने समृध्द ज्ञान के भंडार पर पूर्णरूप से अविश्वास कर
इसे कपोल कल्पित, भ्रामक एवं अंधविश्वास समझने लगे।
भौतिकतावाद के इस युग में जहां शारीरिक सुख बढ़े हैं,
वहीं लोगों का जीवन तनावग्रस्त
भी हुआ है। इस तनाव के वैसे तो कई कारण होते
हैं, परंतु वास्तु सिद्धांतों के प्रतिकूल बना भवन
भी इसका एक प्रमुख कारण होता है। पुराने समय में
सभी घर लगभग आयताकार होते थे। घरों में आम तौर पर
बोरिंग, पानी की भूमिगत टंकी,
सेप्टिक टैंक इत्यादि नहीं होते थे। जमीन
समतल हुआ करती थी।
यही कारण था कि तब लोगों का जीवन इस
तरह तनावग्रस्त नहीं हुआ करता था।
जनसामान्य वास्तु सिध्दांतों के विरुध्द बने छोटे-छोटे फ्लेट्स में रहने
के लिए बाध्य है। कहा जाता है कि इन्हें वास्तुशास्त्र के अनुरूप
नहीं बनाया जा सकता।यदि राज्य सरकारें वास्तुशास्त्र के
सिध्दांतों के अनुसार कॉलोनी निर्माण करने
की ठान ही लें और भूखण्डों को आड़े,
तिरछे, तिकाने, छकोने न काटकर सही दिशाओं के अनुरूप
वर्गाकार या आयताकार काटें, मार्गों को सीधा निकालें एवं
कॉलोनाइजर्स का बाध्य करें कि उन्हें वास्तुशास्त्र के
सिध्दांतों का अनुपालन करते हुए
ही बहुमंजिली इमारतें तथा अन्य भवन
बनाने हैं तो शत-प्रतिशत तो न सही पर साठ प्रतिशत
तक तो वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार नगर, कॉलोनी,
बस्ती, भवनों, औद्योगिक-व्यापारिक केन्द्रों तथा अन्य
का निर्माण किया जा सकता है जिसके फलस्वरूप जन सामान्य सुख,
शांति पूर्ण एवं अरोग्यमय, तनाव रहित जीवन
व्यतीत कर सकता है।
वास्तु शास्त्र एवं ज्योतिष शास्त्र दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं
क्योंकि दोनों एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। जैसे शरीर
का अपने विविध अंगों के साथ अटूट संबंध होता है।
ठीक उसी प्रकार ज्योतिष शास्त्र
का अपनी सभी शाखायें प्रश्न शास्त्र, अंक
शास्त्र, वास्तु शास्त्र आदि के साथ अटूट संबंध है। ज्योतिष एवं
वास्तु शास्त्र के बीच निकटता का कारण यह है
कि दोनों का उद्भव वैदिक संहितायों से हुआ है।
दोनों शास्त्रों का लक्ष्य मानव मात्र को प्रगति एवं
उन्नति की राह पर अग्रसर कराना है एवं
सुरक्षा देना है। अतः प्रत्येक मनुष्य को वास्तु के अनुसार भवन
का निर्माण करना चाहिए एवं ज्योतिषीय उपचार (मंत्र,
तंत्र एवं यंत्र के द्वारा) समय-समय पर करते रहना चाहिए,
क्योंकि ग्रहों के बदलते चक्र के अनुसार बदल-बदल कर
ज्योतिषीय उपचार करना पड़ता है। वास्तु
तीन प्रकार के होते हैं- त्र आवासीय –
मकान एवं फ्लैट त्र व्यावसायिक -व्यापारिक एवं औद्योगिक त्र
धार्मिक- धर्मशाला, जलाशय एवं धार्मिक संस्थान। वास्तु में
भूमि का विशेष महत्व है। भूमि चयन करते समय
भूमि या मिट्टी की गुणवत्ता का विचार कर
लेना चाहिए।
भूमि परीक्षण के लिये भूखंड के मध्य में
भूस्वामी के हाथ के बराबर एक हाथ गहरा, एक हाथ
लंबा एवं एक हाथ चौड़ा गड्ढा खोदकर उसमें से
मिट्टी निकालने के पश्चात्
उसी मिट्टी को पुनः उस गड्ढे में भर
देना चाहिए। ऐसा करने से यदि मिट्टी शेष रहे
तो भूमि उत्तम, यदि पूरा भर जाये तो मध्यम और यदि कम पड़ जाये
तो अधम अर्थात् हानिप्रद है। अधम भूमि पर भवन निर्माण
नहीं करना चाहिये। इसी प्रकार पहले के
अनुसार नाप से गड्ढा खोद कर उसमें जल भरते हैं, यदि जल उसमें
तत्काल शोषित न हो तो उत्तम और यदि तत्काल शोषित हो जाए
तो समझें कि भूमि अधम है। भूमि के खुदाई में
यदि हड्डी, कोयला इत्यादि मिले तो ऐसे भूमि पर भवन
नहीं बनाना चाहिए।
यदि खुदाई में ईंट पत्थर निकले तो ऐसा भूमि लाभ देने वाला होता है।
भूमि का परीक्षण बीज बोकर
भी किया जाता है। जिस भूमि पर वनस्पति समय पर
उगता हो और बीज समय पर अंकुरित
होता हो तो वैसा भूमि उत्तम है। जिस भूखंड पर थके होकर
व्यक्ति को बैठने से शांति मिलती हो तो वह भूमि भवन
निर्माण करने योग्य है। वास्तु शास्त्र में भूमि के आकार पर
भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। वर्गाकार
भूमि सर्वोत्तम, आयताकार भी शुभ होता है। इसके
अतिरिक्त सिंह मुखी एवं गोमुखि भूखंड
भी ठीक होता है। सिंह
मुखी व्यावसायिक एवं
गोमुखी आवासीय दृष्टि उपयोग के लिए
ठीक होता है।
किसी भी भवन में प्राकृतिक
शक्तियों का प्रवाह दिशा के अनुसार होता है अतः यदि भवन
सही दिशा में बना हो तो उस भवन में रहने
वाला व्यक्ति प्राकृतिक शक्तियों का सही लाभ उठा सकेगा,
किसकी भाग्य वृद्धि होगी।
किसी भी भवन में कक्षों का दिशाओं के
अनुसार स्थान इस प्रकार होता है।
वास्तुशास्त्र को लेकर हर प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है।
भूखण्ड एवं भवन के दोषपूर्ण होने पर उसे उचित प्रकार से
वास्तुनुसार साध्य बनाया जा सकता है। हमने अपने अनुभव से
जाना है कि जिन घरों के दक्षिण में कुआं पाया गया उन
घरों की गृहस्वामिनी का असामयिक निधन
आकस्मिक रूप से हो गया तथा घर की बहुएं
चिरकालीन बीमारी से
पीड़ित मिली। जिन घरों या औद्योगिक
संस्थानों ने नैऋत्य में बोरिंग या कुआं पाया गया वहां निरन्तर धन नाश
होता रहा, वे राजा से रंक बन गये, सुख समृध्दि वहां से कोसों दूर
रही, औद्योगिक संस्थानों पर ताले पड़ गये। जिन
घरों या संस्थानों के ईशान कोण कटे अथवा भग्न मिले वहां तो संकट
ही संकट पाया गया। यहां तक कि उस
गृहस्वामी अथवा उद्योगपति की संतान तक
विकलांग पायी गयी। जिन घरों के ईशान में
रसोई पायी गयी उन दम्पत्तियों के
यहां कन्याओं को जन्म अधिक मिला या फिर वे गृह कलह से
त्रस्त मिले। जिन घरों में पश्चिम तल नीचा होता है
तथा पश्चिमी नैऋत्य में मुख्य द्वार
होती है, उनके पुत्र मेधावी होने पर
भी निकम्मे तथा उल्टी-
सीधी बातों में लिप्त मिले हैं।
वास्तु शास्त्र के आर्षग्रन्थों में बृहत्संहिता के बाद
वशिष्ठसंहिता की भी बड़ी मान्य
तथा दक्षिण भारत के वास्तु शास्त्री इसे
ही प्रमुख मानते हैं। इस संहिता ग्रंथ के अनुसार
विशेष वशिष्ठ संहिता के अनुसार अध्ययन कक्ष निवृत्ति से वरुण के
मध्य होना चाहिए। वास्तु मंडल में निऋति एवं वरुण के मध्य दौवारिक
एवं सुग्रीव के पद होते हैं। दौवारिक का अर्थ होता है
पहरेदार तथा सुग्रीव का अर्थ है सुंदर कंठ वाला।
दौवारिक की प्रकृति चुस्त एवं
चौकन्नी होती है। उसमें आलस्य
नहीं होती है। अतः दौवारिक पद पर
अध्ययन कक्ष के निर्माण से विद्यार्थी चुस्त एवं
चौकन्ना रहकर अध्ययन कर सकता है तथा क्षेत्र विशेष में
सफलता प्राप्त कर सकता है। पश्चिम एवं र्नैत्य कोण के
बीच अध्ययन कक्ष के प्रशस्त मानने के
पीछे एक कारण यह भी है कि यह
क्षेत्र गुरु, बुध एवं चंद्र के प्रभाव क्षेत्र में आता है। बुध
बुद्धि प्रदान करने वाला, गुरु ज्ञान पिपासा को बढ़ाकर विद्या प्रदान
करने वाला ग्रह है। चंद्र मस्तिष्क को शीतलता प्रदान
करता है। अतः इस स्थान पर विद्याभ्यास करने से निश्चित रूप से
सफलता मिलती है।
टोडरमल ने अपने ‘वास्तु सौखयम्’ नामक ग्रंथ में वर्णन किया है
कि उत्तर में जलाशय जलकूप या बोरिंग करने से धन वृद्धि कारक
तथा ईशान कोण में हो तो संतान वृद्धि कारक होता है। राजा भोज के
समयंत्रण सूत्रधार में जल की स्थापना का वर्णन इस
प्रकार किया-’पर्जन्यनामा यश्चाय् वृष्टिमानम्बुदाधिप’। पर्जन्य के
स्थान पर कूप का निर्माण उत्तम होता है, क्योंकि पर्जन्य
भी जल के स्वामी हैं। विश्वकर्मा भगवान
ने कहा है कि र्नैत्य, दक्षिण, अग्नि और वायव्य कोण को छोड़कर
शेष सभी दिशाओं में जलाशय बनाना चाहिये।
तिजोरी हमेशा उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में
रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त आग्नेय दक्षिणा, र्नैत्य पश्चिम एवं
वायव्य कोण में धन का तिजोरी रखने से हानि होता है।
ड्राईंग रूम को हमेशा भवन के उत्तर दिशा की ओर
रखना श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि उत्तर दिशा के
स्वामी ग्रह बुध एवं देवता कुबेर हैं।
वाणी को प्रिय, मधुर एवं संतुलित बनाने में बुध
हमारी सहायता करता है।
वाणी यदि मीठी और संतुलित
हो तो वह व्यक्ति पर प्रभाव डालती है और
दो व्यक्तियों के बीच जुड़ाव पैदा करती है।
र्नैत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में वास्तु पुरुष के पैर होते हैं।
अतः इस दिशा में भारी निर्माण कर भवन
को मजबूती प्रदान किया जा सकता है, जिससे भवन
को नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचाकर सकारात्मक
शक्तियों का प्रवेश कराया जा सकता है। अतः गोदाम (स्टोर) एवं गैरेज
का निर्माण र्नैत्य कोण में करते हैं। जिस भूखंड का ईशान कोण
बढ़ा हुआ हो तो वैसे भूखंड में कार्यालय बनाना शुभ होता है।
वर्गाकार, आयताकार, सिंह मुखी, षट्कोणीय
भूखंड पर कार्यालय बनाना शुभ होता है। कार्यालय का द्वार उत्तर
दिशा में होने पर अति उत्तम होता है।
पूर्वोत्तर दिशा में अस्पताल बनाना शुभ होता है।
रोगियों का प्रतीक्षालय दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
रोगियों को देखने के लिए डॉक्टर का कमरा उत्तर दिशा में होना चाहिए।
डॉक्टर मरीजों की जांच पूर्व या उत्तर
दिशा में बैठकर करना चाहिए। आपातकाल कक्ष
की व्यवस्था वायव्य कोण में होना चाहिए। यदि कोई
भूखंड आयताकार या वर्गाकार न हो तो भवन का निर्माण आयताकार
या वर्गाकार जमीन में करके
बाकी जमीन को खाली छोड़ दें
या फिर उसमें पार्क आदि बना दें।
भवन को वास्तु के नियम से बनाने के साथ-साथ भाग्यवृद्धि एवं
सफलता के लिए व्यक्ति को ज्योतिषीय उपचार
भी करना चाहिए। सर्वप्रथम
किसी भी घर में श्री यंत्र एवं
वास्तु यंत्र का होना अति आवश्यक है। श्री यंत्र के
पूजन से लक्ष्मी का आगमन होता रहता है
तथा वास्तु यंत्र के दर्शन एवं पूजन से घर में वास्तु दोष का निवारण
होता है। इसके अतिरिक्त गणपति यंत्र के दर्शन एवं पूजन से
सभी प्रकार के विघ्न-बाधा दूर हो जाते हैं। ज्योतिष एवं
वास्तु एक-दूसरे के पूरक हैं। बिना प्रारंभिक ज्योतिषीय
ज्ञान के वास्तु शास्त्रीय ज्ञान प्राप्त
नहीं किया जा सकता और बिना ‘कर्म’ के इन दोनों के
आत्मसात ही नहीं किया जा सकता। इन
दोनों के ज्ञान के बिना भाग्य वृद्धि हेतु
किसी भी प्रकार के कोई
भी उपाय नहीं किए जा सकते।
वास्तुविद्या मकान को एक शांत , सुसंस्कृत और सुसज्जित घर में
तब्दील करती है। यह घर परिवार के
सभी सदस्यों को एक हर्षपूर्ण , संतुलित और
समृद्धि जीवन शैली की ओर ले
जाता है।
मकान में अपनी ज़रूरत से अधिक अनावश्यक निर्माण
और फिर उन फ्लोर या कमरों को उपयोग में न लाना ,बेवजह के सामान
से कमरों को ठूंसे रखना भवन के आकाश तत्व को दूषित करता है।
नकारात्मक शक्तियों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सुझाव है
कि भवन में उतना ही निर्माण करें जितना आवश्यक हो।
भाग्य का निर्माण केवल ज्योतिष और वास्तु से
ही नहीं होता, वरन् इनके साथ कर्म
का योग होना भी अति आवश्यक है। इसलिए
ज्योतिषीय एवं वास्तुसम्मत ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न
दैवीय साधनाओं, वास्तु पूजन एवं ज्योतिष व वास्तु के
धार्मिक पहलुओं पर भी विचार करना अत्यंत आवश्यक
है। भाग्यवृद्धि में वास्तु शास्त्र का महत्व वास्तु विद्या बहुत
ही प्राचीन विद्या है। ज्योतिष शास्त्र के
ज्ञान के साथ-साथ वास्तु शास्त्र का ज्ञान
भी उतना ही आवश्यक है
जितना कि ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान। विश्व के प्राचीनतम्
ग्रंथ ऋग्वेद में भी इसका उल्लेख मिलता है। वास्तु के
गृह वास्तु, प्रासाद वास्तु, नगर वास्तु, पुर वास्तु, दुर्गवास्तु
आदि अनेक भेद हैं।
भाग्य वृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का महत्व
भी कम नहीं है। घर या ऑफिस का वास्तु
ठीक न हो तो भाग्य बाधित होता है। वास्तु और भाग्य
का जीवन में कितना संयोग है? क्या वास्तु के द्वारा भाग्य
बदलना संभव है? इस प्रश्न के उत्तर के लिए यह
जानना आवश्यक है कि भाग्य का निर्माण वास्तु से
नहीं अपितु कर्म से होता है और वास्तु
का जीवन में उपयोग एक कर्म है और इस कर्म
की सफलता का आधार वास्तुशास्त्रीय ज्ञान
है। पांच आधारभूत पदार्थों भूमि, जल, अग्नि, वायु और आकाश से
यह ब्रह्मांड निर्मित है और ये पांचों पदार्थ ही पंच
महाभूत कहे जाते हैं। इन पांचों पदार्थों के प्रभावों को समझकर
उनके अनुसार अपने भवनों का निर्माण कर मनुष्य अपने
जीवन और कार्यक्षेत्र को अधिक
सुखी और सुविधा संपन्न कर सकता है।
वास्तु सिद्धांत के अनुरूप निर्मित भवन एवं उसमें वास्तुसम्मत दिशाओं
में सही स्थानों पर रखी गई वस्तुओं के
फलस्वरूप उसमें रहने वाले लोगो का जीवन शांतिपूर्ण
और सुखमय होता है। इसलिए उचित यह है कि भवन का निर्माण
किसी वास्तुविद से परामर्श लेकर वास्तु सिद्धांतों के
अनुरूप ही करना चाहिए। इस तरह, मनुष्य के
जीवन में वास्तु का महत्व अहम होता है। इसके
अनुरूप भवन निर्माण से उसमें सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
फलस्वरूप
उसमें रहने वालों का जीवन सुखमय होता है।
वहीं, परिवार के सदस्यों को उनके हर कार्य में
सफलता मिलती है।