Tuesday, August 29, 2017

अशोक पत्तों के चमत्कारी उपाय :

अशोक पत्तों के चमत्कारी उपाय :
===================

1) यदि कोई व्यक्ति धन की कमियों से परेशान है तो उसकी समस्याओं का समाधान अशोक के वृक्ष से किया जा सकता है। अशोक के वृक्ष की जड़ को आमंत्रण देकर अपने घर ले आएं और तिजोरी में या दुकान में या किसी पवित्र स्थान पर रखने से पैसों की समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

2) यदि किसी घर में पति-पत्नी के बीच तनाव रहता हो, लड़ाई-झगड़े अधिक होते हो तो अशोक के 7 पत्ते घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा के सामने रखें। जब भी पत्ते मुरझा जाए तो दूसरे सात पत्ते रख दें। जो पत्ते सुख जाते हैं या मुरझा जाते हैं उन्हें पीपल के वृक्ष की जड़ों में डाल देना चाहिए। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

3) जब भी घर में कोई मांगलिक उत्सव मनाया जाए या कोई त्यौहार हो या कोई विवाह आदि कार्यक्रम हो तो अशोक के पत्तों की वंदनवार लगाएं। वंदनवार ऐसे लगाए कि उसके नीचे से निकलने वाले लोगों के सिर पर वह स्पर्श होती रहे। वंदरवार अधिक ऊपर नहीं लगाई जाना चाहिए। इसके प्रभाव से घर परिवार में सुख और शांति बढ़ती है। कार्यों में सफलता मिलती है।

4) अशोक के वृक्ष की वंदनवार बहुत चमत्कारी होती है। वंदनवाल के हरे पत्ते ही नहीं बल्कि सुखे पत्ते भी घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाए रखते हैं। इसी लिए इसकी वंदनवार को एक बार बांधने के बाद तब तक नहीं उतारा जाता है जब तक कि कोई दूसरा मांगलिक अवसर न आ जाए।

5) यदि कोई व्यक्ति तांबे के ताबीज में अशोक के बीज को धारण करें तो उसे सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है। धन संबंधी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं और समाज में मान-सम्मान मिलता है। जो लोग देवी मां के भक्त हैं और माता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं वे अशोक के वृक्ष में प्रतिदिन जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय देवी मंत्रों का जप करना विशेष लाभदायक रहता है। इस उपाय से देवी कृपा प्राप्त होती है और किस्मत साथ देने लगती है।

6) यदि कोई स्त्री अशोक के वृक्ष की छाल को पानी में उबालकर पीए तो कई रोगों में यह फायदेमंद होता है। अशोकारिष्ट इस वृक्ष से बनने वाली प्रमुख औषधि है।

7) यदि कोई व्यक्ति अशोक के वृक्ष के फूल को पीसकर शहद के साथ सेवन करें तो उसे स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिलते हैं ।यदि कोई व्यक्ति अशोक के पत्तों को सिर पर धारण करें या अपने पास रखें तो उसे सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

No comments:

Post a Comment